अगर आपको भी एक सस्ती और बढ़िया बायोमेट्रिक डिवाइस चाहिए जो ई – मित्रा और CSC और बैंकिंग के सभी कामों को आसानी से कर सके Mantra MFS110 L1 Review 2026 मैं पिछले तीन सालों से का इस्तेमाल कर रहें है ( पुराने वर्जन ) और इसके अंदर आने वाली हर समस्या और इसके अंदर की जो best quality हैं हमारा जो 3 साल का experience राहा आज हम इस ईमानदारी भरे रिव्यू में आपको बताऊंगा कि यह मशीन आपके पैसे वसूल करेगी या नहीं
Mantra MFS110 L1 परफॉर्मेंस के मामले में
Mantra MFS110 पुराने मॉडल Mantra MFS100 से काफी तेज़ है। इसमें ( L1 ) एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है, जिसका मतलब है कि यह ज़्यादा सुरक्षित है और बुज़ुर्ग लोगों या मेहनत मजदूरी करने वाले लोगो कि उंगलियों के निशानो कों भी जल्दी से पहचानता है। यह डिवाइस बुज़ुर्ग लोगों या मेहनत मजदूरी करने वाले लोग जिनके उंगलियों के निशान थोड़े घिसे होते हैं उनके फिंगरप्रिंट पहचानने में भी बहुत अच्छा काम करती है।
बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन
यदि इस डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन को देखे तो यह एक मजबूत और टिकाऊ डिवाइस है और इसकें सेंसर ग्लास भी काफी टिकाऊ है क्योंकि आप जानतें हैं कि ई – मित्र पर दिन भर में दर्जनों लोग आते हैं ऐसे में मशीन का एक मजबुत और टिकाऊ होना बहुत जरूरी है इसकी केबल की क्वालिटी भी अच्छी है इसकी कनेक्टिविटी कि बात करें तों बार-बार लैपटॉप में लगाने निकलने से जल्दी खराब नहीं होती हैं

मेरे 3 साल के अनुभव के आधार पर, अगर आप अपने ई-मित्र और CSC सेंटर के लिए ऐसी मशीन ढूंढ रहे हैं जो सालों तक चले और जिसकी सर्विस सपोर्ट भी बढ़िया हो, तो Mantra MFS110 L1 एक भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट है। यह मशीन बैंकिंग ट्रांजैक्शन और सभी ई-मित्र सेवाओं के लिए पैसे वसूल ऑप्शन है।

